नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार देर रात दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए एशिया कप-2018 के फाइनल में बांग्लादेश को आखिरी गेंद तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से मात देकर सातवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग में सुधार आया है। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन को इस रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा हुआ हैं।