31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिखर धवन को मिली ‘लव बाइट’, फोटो शेयर कर फैंस से पूछा और किसे चाहिए?

मैच के बाद धवन ने अपनी फेसबुक स्टोरी पर इस लव बाइट की तस्वीर साझा की है। दरअसल, मुकाबले के दौरान एक गेंद धवन की कलाई के ऊपर लगी थी जिस वजह से उनके हाथ में सूजन आ गई। अपने हाथ की तस्वीर साझा करते हुए धवन ने लिखा 'किसे बॉल की ऐसी लव बाइट चाहिए?'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 20 Aug 2022, 1:36 PM IST

dhawan_shikhar.png

Shikhar Dhawan India vs zimbabwe: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे है। यहां गुरुवार को खेले गए पहले वनडे मुक़ाबले के बाद सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने खुलासा किया कि उन्हें एक 'लव बाइट' मिली है। धवन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को दी है। इस मैच में भारत ने धवन के शानदार अर्धशतक की मदद से 10 विकेट से आसान जीत दर्ज़ की थी।

मैच के बाद धवन ने अपनी फेसबुक स्टोरी पर इस लव बाइट की तस्वीर साझा की है। दरअसल, मुकाबले के दौरान एक गेंद धवन की कलाई के ऊपर लगी थी जिस वजह से उनके हाथ में सूजन आ गई। अपने हाथ की तस्वीर साझा करते हुए धवन ने लिखा 'किसे बॉल की ऐसी लव बाइट चाहिए?' उनकी इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेन्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, चाहर की जगह शार्दुल ठाकुर को मिला मौका


पहले मुक़ाबले में भारत ने धवन और गिल के बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया था। इस मैच में शिखर धवन ने 113 गेंदों में 81 रन बनाए थे। वहीं शुभमन गिल ने 72 गेंदों में दमदार 82 रन की पारी खेली। इससे पहले तेज गेंदबाज दीपक चाहर की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने जिम्बाब्वे को 189 रन पर ढेर कर दिया। चोटिल होने के कारण लगभग छह महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे चाहर ने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाते हुए मेजबान टीम के शीर्ष क्रम को ध्वस्त किया। अक्षर पटेल (24 रन पर तीन विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (50 रन पर तीन विकेट) ने भी तीन-तीन विकेट लिए जिससे जिंबाब्वे की टीम 40.3 ओवर में ही ढेर हो गई।

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर मुंबई हाफ मैराथन को दिखाएंगे हरी झंडी, 9.5 हज़ार धावक लेंगे हिस्सा

भारत और जिम्बाब्वे दूसरा मुक़ाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने एक बदलाव किया है। दीपक चहर को बाहर कर शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है।

केएल राहुल की अगुआई वाली टीम इंडिया दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। टीम इंडिया यदि ऐसा करने में सफल रहती है तो उसकी जिम्बाब्वे के खिलाफ यह लगातार 7वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती होगी। जिम्बाब्वे ने आखिरी बार भारत के खिलाफ फरवरी 1997 में वनडे सीरीज जीती थी। जिम्बाब्वे की वह भारत के खिलाफ पहले वनडे सीरीज जीत भी थी। उसके बाद से भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलीं और सभी में जीत हासिल की।