2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिखर धवन ने विराट कोहली को बदमाश कहते हुए दिया यह नया नाम

फोटोज शेयर करने के क्रम में शिखर धवन ने अपने क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ एक तस्वीर को साझा की है। अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट परजो तस्वीर धवन ने डाली है है उसका कैप्शन बड़ा अनोखा है ।

2 min read
Google source verification

image

Prabhanshu Ranjan

Jul 22, 2018

shikhar dhwan and virat kohli's new name will make you lough

शिखर धवन ने विराट कोहली को बदमाश कहते हुए दिया यह नया नाम

नई दिल्ली । अंग्रेजों की धरती पर चल रही भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट मैच सीरीज का अगला पड़ाव टेस्ट मैच है । लेकिन वनडे मैचों की सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम को एक लंबा ब्रेक मिला है । इस ब्रेक में पूरी टीम खूब मस्ती कर रही है, अपने परिवार वालों के साथ मस्ती करते खिलाड़ियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार देखने को मिल रही हैं ।

मस्ती के मुद में मिला अनुष्का भी हो गई साथ
टीम इंडिया में शिखर धवन और विराट कोहली के बिदांस और मस्त मिजाज से सभी वाकिफ हैं चाहे खेल का मैदान हो या फिर ड्रेसिंग रूम या परिवार के साथ मस्ती।शिखर धवन और विराट कोहली अपने लिए कोई न कोई खबर बना ही लेते हैं। अब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर फुर्सत में हो और इन दोनों की जोड़ी चुपचाप रहे ऐसा कैसे हो सकता हैं ? जी हां इस बार भी शिखर और विराट की जोड़ी ने कुछ खास किया है।शिखर और विराट अच्छे दोस्त हैं और दोनों मिलकर इंग्लैंड में मिली इन छुट्टियों के दौर का मजा दोगुना कर रहे हैं।

चूहे-बिल्ली की दोस्ती
नवविवाहित जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शिखर और उनके परिवार के साथ मिल कर खूब मस्ती की और सोशल मीडिया पर इन सब स्टार्स ने फोटोज शेयर कर खूब तारीफें भी कमाई । फोटोज शेयर करने के क्रम में शिखर धवन ने अपने क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ एक तस्वीर को साझा की है। अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट परजो तस्वीर धवन ने डाली है है उसका कैप्शन बड़ा अनोखा है । इस कैप्शन में खुद को और विराट को उन्होंने एक नया नाम दिया हैं । आपको बता दें धवन ने विराट को टॉम एंड जेर्री (प्रसिद्ध बिल्ली-चूहे की दोस्ती पर आधारित कार्टून ) का बदमाश बिल्ला तो खुद को जग्गा जाट बताया है ।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग