31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैचों को लेकर शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत के साथ होने वाले मैचों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में हर बार भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार होने की वजह भी बताई है। जानिए स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में उन्होंने क्या बड़ी बात कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 19 Aug 2022, 8:02 PM IST

shoaib akhtar on team india odi world cup defeat indvpak

शोएब अख्तर का बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा रोमांचक होता है। अगर आंकड़ें देखेें तो भारतीय टीम के ऊपर ज्यादा जीत हासिल पाकिस्तान नहीं कर पाई है। खासतौर पर वनडे वर्ल्ड में पाकिस्तान को आजतक एक भी जीत नहीं मिली। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड में जरूर पाकिस्तान ने भारत को हराया था। अब इस बार एशिया कप में भी भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त क मुकाबला होगा। इस मैच को लेकर अभी से कई बयान सामने आने लग गए है। भारत और पाकिस्तान की राइवलरी में पहले शोएब अख्तर का भी रोल शानदार रहता था। सचिन और सहवाग ने अख्तर के खिलाफ कुछ ऐसे शॉट्स खेले जो आज भी याद रहते हैं। खैर वनडे वर्ल्ड में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को जीत क्यों नहीं मिली इसका खुलासा शोएब अख्तर ने किया है।


पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर का बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होता है तो मीडिया इसका प्रचार-प्रसार जोरदार तरह से करता हैं। हमेशा भारतीय मीडिया भारी रहती है और खिलाड़ियों को भी इस बारे में पता होता है। इस कारण मैदान में खिलाड़ी दबाव में भी आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही अख्तर ने भी इस बार कहा।

अख्तर ने कहा, भारत और पाकिस्तान के मैचों को सामान्य लेना चाहिए। हमारे पास हमेशा वर्ल्ड कप का दबाव होता है। इसके अलावा प्रचार भी बहुत किया जाता है। इस वजह से भी पाकिस्तानी टीम हमेशा दबाव में आ जाती है। हमेशा प्रचार-प्रसार मीडिया द्वारा किया जाता है और हम हमेशा टीवी देखते ही है।

यह भी पढ़ें- Asia Cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 खिलाड़ी



वीरेंद्र सहवाग ने भी कही थी बड़ी बात

हाल ही में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2003 के वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा किया था। सहवाग ने शोएब अख्तर और शाहिद आफरीदी पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। सहवाग ने कहा था, इस मुकाबले में सचिन का ध्यान भंग करने की कोशिश की गई थी। शोएब अख्तर लगातार धमकियां दे रहे थे।

सहवाग ने आगे कहा, पाकिस्तान की पूरी टीम इस मैच में स्लेजिंग कर रही थी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी सचिन को गालियां दे रहे थे। सचिन का ध्यान बिल्कुल भी इस दौरान भंग नहीं हुआ था। वो विकेट पर टिके रहे।

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का अहम बयान