दरअसल बीपीएल के एक मैच में फॉर्च्युन बारिशल (FB) की ओर से खेलते हुए मलिक ने एक ही ओवर में तीन नो फेंकी थी। जिसके बाद वे शक के दायरे में आ गए थे। 22 जनवरी को मीरपुर में खुलना टाइगर्स (KT) के खिलाफ खेले गए मैच में मालिक ने एक के बाद एक तीन नो गेंद फेंकी। इससे पहले टी20 क्रिकेट के इतिहास में कभी किसी भी स्पिनर ने एक ओवर में तीन नो बॉल नहीं डाली थी। ऐसे में उन्हें शक के दायरे से देखा जाने लगा।
अब फॉर्च्युन बारिशल के मालिकों ने उनका अनुबंध समाप्त कर दिया है। एक आधिकारिक बयान में फॉर्च्यून बारिशल टीम मालिक मिजानुर रहमान ने कहा, ' मलिक व्यक्तिगत कारणों से दुबई के लिए उड़ान भरने के बाद बीपीएल के शेष मैचों में नहीं खेलेंगे। ऐसे में उनका बचे हुए सीजन के लिए कॉन्ट्रैक्ट रद्द किया जा रहा है।'