टीम इंडिया ने श्रीलंका को 3-0 से हराकर रोहित शर्मा की कप्तानी में T20I में अपना शानदार खेल जारी रखा है। टीम इंडिया के लिए यह एक शानदार सीरीज जीत थी क्योंकि उन्होंने इस सीरीज के तीनों मैच काफी आराम से जीते थे। तीसरे टी-20 के समापन के बाद, अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपने लोकप्रिय शो 'चहल टीवी' पर श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की मेजबानी की। बीसीसीआई ने ट्विटर पर इस एपिसोड की क्लिप शेयर की, जो कुछ ही समय में वायरल हो गई। हुआ यूं कि चहल, श्रेयस अय्यर के साथ उनकी बल्लेबाजी के बारे में बातचीत कर रहे थे, तो बीच इंटरव्यू में मोहम्मद सिराज आ गए और उन्होंने इंटरव्यू को क्रैश कर दिया।