24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जो सचिन, कोहली नहीं कर पाए, वो द्रविड़ के इस शिष्य ने कर दिखाया, ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में भारत को बांग्लादेश पर जीत दिलाने वाले शुभमान गिल ने एक साथ कई कीर्तिमान कायम किए।

2 min read
Google source verification
shubman gill

नई दिल्ली। आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शानदार सफर जारी है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में लगातार चार जीत दर्ज कर चुकी है। खास बात यह है कि भारत ने चारों जीते बड़े अंतर से हासिल की है। इस बेहतरीन प्रदर्शन के पीछे टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का योगदान है। लेकिन सबसे बड़ा योगदान है पंजाब के शुभमान गिल का। गिल ने अंडर 19 विश्व कप के चारों मैचों में शानदार अर्धशतक लगाते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की। आज बांग्लादेश के खिलाफ 86 रनों की पारी खेलते ही गिल के नाम पर वो विराट रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जो आजतक सचिन, कोहली जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए।

रिकॉड 7वीं बार सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को 131 रनों की करारी मात देते हुए भारतीय टीम रिकॉर्ड सातवीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। इस मैच में भारत की जीत के हीरो शुभमान गिल रहे। गिल ने इस मैच में 94 गेंदों का सामना करते हुए 86 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में गिल ने 9 चौके लगाए। सेमीफाइनल में अब भारत का मुकाबला पाकिस्तान की टीम से होगा।

लगाया लगातार छठा अर्धशतक
आज के मैच में अर्धशतक लगाते ही शुभमान ने लगातार छठा अर्धशतक ठोका। ऐसा करने वाले गिल दुनिया के छठे और भारत के दूसरे क्रिकेटर बने। बता दें कि शुभमान से पहले भारत की ओर से गौरव धीमान ने भी लगातार 6 अर्धशतक लगाया था।

13वीं पारी में ही पूरा किया 1000 रन
बेहतरीन फार्म में चल रहे शुभमान गिल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1000 रन भी पूरा कर लिया। खास बात यह है कि गिल ने ये कारनामा महज 13 पारी में ही कर दिखाया। वे क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले दुनिया के चौथे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। गिल से आगे हर्बर्ट सटक्लिफ और सर एवर्टन वीक्स ने 12-12 पारी और सर डॉन ब्रैडमैन ने 13 पारियों में अपने 1,000 रन पूरे किए थे।

ब्रैडमैन का बेशकीमती रिकॉर्ड तोड़ा
इन उपलब्धियों के साथ-साथ गिल ने जो सबसे बड़ा कीर्तिमान कायम किया, वो है ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ना। गिल ने सबसे ज्यादा औसत के साथ 1,000 से ज्यादा रन बनाने के मामले में सर डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ब्रैडमैन ने ऐसा करने के लिए 99.94 के औसत से रन बनाए। वहीं, गिल ने अब तक 101.60 के औसत से 1,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं।