Shubman Gill : भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड से 12 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। भारत की इस जीत में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का सबसे बड़ा योगदान रहा है। गिल ने तूफानी पारी खेलते हुए महज 149 गेंदों पर 208 रन बनाए और टीम का स्कोर 349 तक पहुंचाया। जबकि अन्य कोई भी भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं बना सका। शुभमन गिल ने इस पारी के साथ ही तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से गिल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शुभमन गिल के क्रिकेट करियर में एक समय ऐसा भी आया था, जब बेहद शांत से दिखने वाले गिल ने क्रिकेट के मैदान पर ही मर्यादा को लांघते हुए जमकर बवाल किया था।