रोहित और कोहली से की तुलना -
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा इन खिलाड़ियों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने के लिए आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने अपील की, लेकिन ऐसे संकेत मिले हैं कि सीए इन खिलाड़ियों पर से जल्दी प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार नहीं है। स्मिथ और वार्नर पर साल भर का और कैमरून पर नौ महीने का प्रतिबंध है। ऐसे में स्मिथ और वार्नर 29 मार्च से पहले वापसी कर सकें, इसकी संभावनाएं कम है।गांगुली ने यहां स्वास्थ्य पेय कम्पलान से संबंधित कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, "यह बड़ी बात है। यह इसी तरह है जैसे भारतीय टीम बिना रोहित शर्मा और विराट कोहली के जाए।" गांगुली ने कहा भारत के गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए यह उसका आस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा, "भारतीय क्रिकेट के लिए यह बड़ा पल है। यह उनका आस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराने का सबसे अच्छा मौका है। भारत की यह टीम अच्छी है और इसका गेंदबाजी आक्रमण शानदार है। मैंने इंग्लैंड में देखा था कि भारत के गेंदबाजों ने हर मैच में 20 विकेट लिए थे।"