गांगुली ने कहा, 'कोरोना के चलते पिछले 6 महीने से हर काम मुश्किल हो रहा है। अगर हालात सामान्य होते तो रणजी ट्रॉफी, अंडर—23 सीके नायडू ट्रॉफी, विजय हजारे, देवधर ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंटों का आयोजन हो रहा होता। हम हर स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। हम अपना घरेलू सत्र शुरू करना चाहते हैं। हमारे दिमाग में सभी तरह के संयोजन, स्थितियां हैं। हम इसके लिए कोशिश करेंगे और जितना हो सकेगा उतना करेंगे।'