दक्षिण अफ्रीका की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। दूसरी पारी में कगीसो रबाडा ( Kagiso Rabada )(103-4), एनरिच नार्ट (56-3) और केशव महाराज (37-2) की उम्दा गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका जीत दर्ज कर सकी। मेजबान टीम की तरफ से दूसरी पारी में रोरी बर्न्स ने सबसे अधिक 84 रन बनाए, जबकि कप्तान जोए रूट ने 48 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डोमिनिक सिबले ने 29, जो डेनले ने 31 और जोर बटलर ने 22 रन बनाए।