6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे T20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 6 विकेट से पीटा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को दूसरे T20 मुकाबले में आसानी से हराया, 2 विकेट झटक डेन पेटरसन बने मैन ऑफ द मैच।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Oct 13, 2018

SOUTH AFRICA

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे T20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 6 विकेट से पीटा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

नई दिल्ली।दक्षिण अफ्रीका ने यहां शुक्रवार देर रात खेले गए दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को छह विकेट से मात देते हुए तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली जिम्बाब्वे को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 132 रनों पर रोक दिया और इस आसान से लक्ष्य को 15.4 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहला मुकाबला 34 रन से जीता था । दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाना है।


ज़िम्बाब्वे की पारी-
जिम्बाब्वे के सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। उसके लिए सबसे ज्यादा 41 रन सीन विलियम्स ने बनाए। विलियम्स ने अपनी पारी में 28 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और तीन छक्के मारे। ब्रेंडन टेलर ने 35 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। कप्तान हेमिल्टन मासाकाड्जा ने 21 रन बनाए।


दक्षिण अफ्रीका की ख़राब शुरुआत-
दक्षिण अफ्रीका को हालांकि अच्छी शुरुआत नहीं मिली। उसने अपने तीन विकेट महज 58 रनों पर ही खो दिए थे। वान डर डुसेन (13), क्विंटन डी कॉक (26), कप्तान फाफ डु प्लेसिस (12) तीनों पवेलियन में बैठ गए थे।


ड्यूमिनी-क्लासेन ने संभाली पारी-
ज्यां पॉल ड्यूमिनी (नाबाद 33) और हेनरिक क्लासेन (22) ने टीम को संभालते हुए 102 के कुल स्कोर पर पहुंचाया। यहां क्लासेन पवेलियन पहुंच गए। डेविड मिलर (नाबाद 19) ने ड्यूमिनी के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई।