3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SA20: MI केप टाउन के खिलाफ डरबन सुपर जायंट्स ने पांच विकेट से दर्ज की जीत

इससे पहले, एमआई केप टाउन ने सुपर जायंट्स को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया। टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए, जिसमें बल्लेबाज वेन डर डुसैन ने 32 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। वहीं, टिम डेविड ने 26 गेंदों पर तीन सिक्स की मदद से 33 रन की पारी खेली।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 3 Feb 2023, 4:09 PM IST

sa20.png

SA20: क्विंटन डी कॉक के शानदार अर्धशतक की बदौलत डरबन सुपर जायंट्स ने एमआई केप टाउन के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। उंगली के दर्द से जूझने के बावजूद कप्तान क्विंटन डी कॉक ने 41 गेंदों में 63 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को रन चेज कराने में मदद की। वहीं, मध्य क्रम के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीत्जके ने 39 गेंदों में नाबाद 48 रनों की पारी खेली।

इससे पहले, एमआई केप टाउन ने सुपर जायंट्स को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया। टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए, जिसमें बल्लेबाज वेन डर डुसैन ने 32 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। वहीं, टिम डेविड ने 26 गेंदों पर तीन सिक्स की मदद से 33 रन की पारी खेली।

एमआई केप टाउन की शुरुआत खराब रही, जहां सलामी जोड़ी 32 रन पर ढेर हो गई। ब्रेविस ने 13 रन बनाए और रोयलोफसेन ने 10 रन की पारी खेली। गेंदबाज प्रिटोरियस ने ब्रेविस को मलडर के हाथों चलता किया। वहीं, गेंदबाज मलडर ने रोयलोफसेन को किमो पॉल के हाथों कैच थमा चलता किया। जॉर्ज लिंडे को गेंदबाज महाराज ने क्लासेन के हाथों कैच थमा पांच रन पर चलता किया। वहीं, ओडियन स्मिथ और डेलानो पोटगिटर क्रमश: 17 व 32 पर नाबाद रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर ज्वायंट्स की शुरुआत शानदार रही। डी कॉक ने 63 रन की पारी खेली, जिससे टीम को रन चेज करने में मदद मिली। डी कॉक ने 41 गेंदों पर तीन सिक्स और सात चौके की मदद से 63 रन की पारी खेली। हालांकि, बेन 5 रन पर वापस पवेलियन लौट गए। बल्लेबाज को गेंदबाज जानसेन ने अपना शिकार बनाया।

बेन के आउट होने के बाद मैथ्यू ब्रीत्जके क्रीज पर आए। दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई। डी कॉक को टिम डेविड ने अपनी गेंद पर शिकार बनाया और 63 रन पर आउट किया। इस दौरान टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन पर था। डी कॉक के बाद किमो पॉल क्रीज पर आए और ब्रीत्जके के साथ पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि, पॉल 18 गेंदों पर 31 रन ही बना पाए और गेंदबाज रबाडा के ओवर में टिम डेविड को कैच थमा बैठे।

वहीं, आखिरी के तीन विकेट राबाडा ने चटकाए, जिसमें पॉल, हेनरिच क्लासेन (0) और मलडर (7) का विकेट शामिल था। ब्रीत्जके (48) और डेविड विले (2) नाबाद रहे। जानसेन और डेविड ने 1-1 विकेट झटका। टीम ने 19.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए और पांच विकेट से जीत हासिल की। वहीं, प्लेयर आफ द मैच क्विंटन डी कॉक रहे।