
Temba Bavuma Hamstring injury Semifinal world cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम ने लीग मुकाबलों में 9 में से 7 मैच जीते हैं और 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। अब सेमी-फ़ाइनल में दक्षिण अफ्रीका का मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले इस मुक़ाबले से पहले टीम को एक बड़ा झटक लगा है। टीम के नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा चोटिल हो गए हैं और उनका सेमीफाइनल मुकाबले में खेलना संदिग्ध है।
शुक्रवार को अहमदाबाद में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए अंतिम लीग मैच में फील्डिंग के दौरान बावुमा की हैमस्ट्रिंग खिच गई थी। पारी के दूसरे ही ओवर में वे मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे और चार ओवर बाद लौटे लेकिन ज्यादातर मिड-ऑफ पर फील्डिंग करते समय लंगड़ाते रहे। फील्डिंग करते समय वह गेंदों के पीछे सावधानी से दौड़ते दिखे और बल्लेबाजी करते समय भी रन लेने के दौरान संघर्ष करते नज़र आए।
अफगानिस्तान से जीत के बाद बावुमा ने कहा, 'मेरे पैर में दर्द है और अभी तक नहीं पता कि कितनी चोट है और कब तक ये ठीक होगी। मेरे पास मैच के दौरान बाहर रहने का विकल्प था लेकिन मैं फील्ड में अपने खिलाड़ियों के साथ रहना चाहता था।'
दक्षिण अफ्रीका को दूसरे सेमीफाइनल में 16 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। अगर बावुमा सेमीफइानल में नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह एडेन मार्करम कप्तानी कर सकते हैं। इससे पहले भी लीग मैचों में इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में जबकि रीजा हेंड्रिक्स ने बल्लेबाजी की शुरुआत की।
Updated on:
11 Nov 2023, 1:58 PM IST
Published on:
11 Nov 2023, 1:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.