6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले 4 दिनी डे-नाइट टेस्ट का नतीजा महज 2 दिन में ही आया सामने, दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की बड़ी जीत

भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले अफ्रीकी टीम ने जिम्बॉब्वे पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपनी तैयारियों का नमूना दिखा दिया है।
2 min read
Google source verification
SA VS ZEM

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया क्रिकेट इतिहास का पहला चार दिनी डे-नाइट टेस्ट मैच का नतीजा महज दो दिन में ही सामने आ गया। पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए इस मैच को दक्षिण अफ्रीकी टीम पारी और 120 रनों के अंतर से जीतने में सफल रही। इस मुकाबले में जिम्बॉब्वे का प्रदर्शन काफी खराब रहा। दोनों पारियों में जिम्बॉब्वे के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। दक्षिण अफ्रीका की जीत के हीरो उसके गेंदबाज रहे। पहली पारी में तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल ने पांच विकेट लिए जबकि दूसरी पारी में स्पिनर केशव महाराज को पांच सफलताएं मिलीं। इस बेहतरीन गेंदबाजी के सामने जिम्बॉब्वे की टीम पहली पारी में 68 जबकि दूसरी पारी में 120 रन पर सिमट गई। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 309 रनों का स्कोर बनाया था।

काफी लचर रही जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी
दोनों पारियों में जिम्बाब्वे का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका। पहली पारी में तो मेहमान टीम के सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। इस पारी में जिम्बाब्वे के लिए काइल जावरिस ने 23 रन बनाए जबकि रयान बर्ल ने 16 रन बनाए। जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में पहली पारी की अपेक्षा थोड़ा बेहतर खेल दिखाया लेकिन यह भी कुल मिलाकर शर्मनाक ही रहा। इस पारी में उसके पांच बल्लेबाज दो अंकों में पहुंचे लेकिन कोई भी 23 के निजी स्कोर से आगे नहीं जा पाया। क्रेग इरविन ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। कप्तान ग्रेम क्रिमर ने नाबाद 18 रन बनाए।

मार्कराम ने जमाया था सैकड़ा
इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम के लिए ए़िडन मार्कराम ने 204 गेंदों में 14 चौके और दो छक्कों की मदद से 125 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा कप्तान अब्राहम डिविलियर्स ने 53 रन बनाए थे।

12 साल बाद हुआ ऐसा
क्रिकेट इतिहास में ऐसा 12 साल के बाद हुआ कि टेस्ट मैच सिर्फ दो दिन में ही समाप्त हो गया हो। हालांकि अब तक ऐसे 20 टेस्ट मैच हुए है जिसमें महज दो दिन में ही परिणाम आ गया हो।