Dean Elgar India vs South Africa Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज डीन एल्गर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और अबतक 150 से ज्यादा रन ठोक चुके हैं। 36 वर्षीय एल्गर की यह फेयरवेल टेस्ट सीरीज है।