नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें सीजन (IPL 13) के 11वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने लगातार दो हार के बाद टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। एसआरएच ( SRH) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को करीबी मुकाबले में 15 रनों से हरा दिया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC) को अब तक खेले गए अपने तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद के जीत के हीरो राशिद खान (Rashid Khan) रहे। उन्हें मैन ऑफ द मैच ( Man Of The Match) चुना गया। राशिद (Rashid )ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) , श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant)जैसे तीन बल्लेबाजों के विकेट चटकाए।