Hindi News / Sports / Cricket News / SRH vs RR, IPL 2020: तेवतिया-पराग की ‘सुनामी’ में बही SRH, ताबड़तोड़ पारी से जिताया हारा मैच
SRH vs RR, IPL 2020: तेवतिया-पराग की ‘सुनामी’ में बही SRH, ताबड़तोड़ पारी से जिताया हारा मैच
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) लगातार 4 मैच गंवाने के बाद इस मैच में जीत मिली है। अभी तक RR 7वें पोजिशन थी।
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) 3 मैच जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर थी।
SRH vs RR, IPL 2020: Rajasthan beat Hyderabad by 5 wickets
नई दिल्ली। नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) का 26वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जा रहा था। इस मैच को राजस्थान ने अपने नाम कर लिया है। हालांकि 15 ओवर तक ये मैच पूरी तरह से सनराइजर्स के हाथ में था लेकिन फिर आखिरी 5 ओवर में तेवरिया-पराग ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम को हारा मैच जीता दिया।
इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बनाए थे। इसके बाद लक्ष्य की पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने शुरूआती 5 ओवर में 3 विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद 12वें ओवर में राशिद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सैमसन को 26 पर आउट कर दिया।
सैमसन के विकेट के साथ ही ये मैच पूरी तरह से SRH के हाथ में चला गया था। लेकिन फिर राहुल तेवतिया और रियान पराग ने पारी सभांल ली। रियान पराग (42 रन) और राहुल तेवतिया (45 रन) ने दमदार बल्लेबाजी कर मैच जीता दिया।