11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्ल्ड कप 2023 के बीच इस टीम पर बड़ा एक्शन, खेल मंत्री ने पूरे क्रिकेट बोर्ड को किया बर्खास्त

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्‍लैंड के सा‍थ पाकिस्‍तान, श्रीलंका जैसी विश्‍व विजेता टीमों का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। इंग्‍लैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है तो पाकिस्‍तान के साथ श्रीलंका का भी बाहर होना लगभग तय है। इसी बीच एक देश के खेल मंत्री ने पूरे क्रिकेट बोर्ड को ही बर्खास्‍त कर दिया है।

2 min read
Google source verification
sri-lanka-team.jpg

वर्ल्ड कप 2023 के बीच इस टीम पर बड़ा एक्शन, खेल मंत्री ने पूरे क्रिकेट बोर्ड को किया बर्खास्त।

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्‍लैंड के सा‍थ पाकिस्‍तान, श्रीलंका जैसी विश्‍व विजेता टीमों का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। इंग्‍लैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है तो पाकिस्‍तान के साथ श्रीलंका का भी बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। इसी बीच एक देश के खेल मंत्री ने बेहद चौंकाने वाला फैसला किया है। उन्‍होंने पूरे क्रिकेट बोर्ड को ही बर्खास्त करते हुए बड़ा एक्‍शन लिया है। इस टीम के वर्ल्‍ड कप में लगातार खराब प्रदर्शन और भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद ये बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके बाद क्रिकेट बोर्ड के सभी सदस्यों पर गाज गिरी है।


वर्ल्ड कप 2023 में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया। वर्ल्ड कप 2023 में भारत के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने ये बड़ा एक्‍शन लिया है। बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सचिव और दूसरे वरिष्‍ठ अधिकारी मोहन डी सिल्वा दो दिन पहले अपने पद इस्तीफा दे चुके हैं। अब खेल मंत्रालय ने पूरे बोर्ड को बर्खास्‍त कर दिया है।

विश्‍व विजेता कप्‍तान की अध्‍यता में अंतरिम कमेटी का गठन

क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करते हुए श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने अंतरिम कमेटी का गठन भी कर दिया है। श्रीलंका के विश्‍व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। बोर्ड की सात सदस्यीय कमेटी में रणतुंगा के साथ सुप्रीम कोर्ट के दो रिटायर्ड न्‍यायधीशों को भी शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : पूरे देश पर चढ़ा वर्ल्ड कप का खुमार, आखिर धोनी और कपिल देव ने क्यों बनाई दूरी, जानें

7 में से सिर्फ दो मैचों में मिली जीत

बता दें कि श्रीलंका वर्ल्ड कप 2023 में अब तक कुल 7 मैच खेल चुकी है, जिनमें से 5 में हार तो सिर्फ दो मैचों में ही जीत मिल सकी है। श्रीलंका को अपने आखिरी मुकाबले में भारत के खिलाफ 302 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका प्‍वाइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है। श्रीलंका की टीम आज अपना 8वां मैच दिल्‍ली में बांग्‍लादेश के खिलाफ खेलने वाली है।

यह भी पढ़ें :भारत की लगातार 8वीं जीत के बाद कुछ ऐसा है प्वाइंट टेबल का हाल