लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बेहतरीन शुरुआत दिलाते हुए कप्तान एरोन फिंच के साथ पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 170 रन बना लिए थे और उन्हें जीत के लिए 9 ओवर में 46 रन चाहिए थे। लेकिन तभी ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। आखिरी 5 विकेट 19 रनों पर सिमट गाये। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल ने 30 और स्टीव स्मिथ ने 28 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से चमिका करुणारत्ने ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं धनंजय डी सिल्वा, डुनिथ वेललेज और दुष्मंता चमीरा ने 2-2 विकेट लिए।