11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RSA vs SL : 12 साल बाद श्रीलंका की जमीन पर टेस्ट मैच हारा दक्षिण अफ्रीका, लंका ने 278 रनों से हराया

ये पहली बार था जब दक्षिण अफ्रीका दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स के बिना मैदान पर उतरी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं 2006 के बाद दक्षिण अफ्रीका पहली बार श्रीलंका से श्रीलंका में टेस्ट मैच हारा हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 14 Jul 2018, 4:18 PM IST

SL vs RSA

RSA vs SL : 12 साल बाद श्रीलंका की जमीन पर टेस्ट मैच हारा दक्षिण अफ्रीका, लंका ने 278 रनों से हराया

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच गले क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 278 रनों के विशाल अंतर से हराकर दो मैचों की टेस्ट श्रंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं। ये पहली बार था जब दक्षिण अफ्रीका दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स के बिना मैदान पर उतरी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं 2006 के बाद दक्षिण अफ्रीका पहली बार श्रीलंका से श्रीलंका में टेस्ट मैच हारा हैं।

परेरा की शानदार गेंदबाजी
दिलरुवान परेरा (32 रन पर छह विकेट) और रंगना हेराथ (38 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर मेजबान श्रीलंका ने पहले मैच के तीसरे ही दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को 278 रनों के विशाल अंतर से हराकर दो मैचों की टेस्ट श्रंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंका ने मैच के तीसरे दिन शनिवार को चार विकेट पर 111 रनों से आगे खेलते हुए 190 रन बनाए और कुल 351 रनों की बढ़त हासिल कर ली, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में मात्र 73 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका टेस्ट में दूसरी पारी में यह अबतक का सबसे न्यूनतम स्कोर है।

नहीं चले दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज
श्रीलंका ने पहली पारी में 287, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 126 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए उसकी दूसरी पारी में सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। वर्नोन फिलेंडर ने 38 गेंदों पर दो चौकों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 22 रन बनाए। एडन मारकरम ने 19 और क्विंटन डी कॉक ने 10 रनों का योगदान किया। श्रीलंका की ओर से परेरा और हेराथ के अलावा लक्ष्मण संदकाना ने एक विकेट निकाला।

स्टेन ने की शॉन पोलक के रिकॉर्ड की बराबरी
इससे पहले, श्रीलंका की टीम सुबह चार विकेट पर 111 रनों से आगे खेलते हुए 190 रनों पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम के लिए दिमुथ करुणारत्ने ने 60, एंजेलो मैथ्यूज ने 35, कप्तान सुरंगा लकमल ने नाबाद 33 और दानुष्का गुणातिलके ने 17 रनों का योगदान किया। द. अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने 58 रनों पर चार विकेट और केगिसो रबादा ने 44 रनों पर तीन विकेट चटकाए। वहीं डेल स्टेन और तबरेज शमसी को एक-एक विकेट मिला। स्टेन ने इसके विकेट के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने के शॉन पोलक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। स्टेन के अब 421 विकेट हो गए हैं।