30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs SL: श्रीलंका ने रचा इतिहास, आखिरी 3 ओवर में 59 रन ठोक ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया

AUS vs SA: श्रीलंका की इस जीत में उसके कप्तान दासुन शनाका ने अहम भूमिका निभाई। शनाका ने 5 चौके और 4 सिक्स की मदद से 25 गेंद में 54 रन की नाबाद पारी खेली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 12 Jun 2022, 12:34 PM IST

sanaka.png

जीत में कप्तान दासुन शनाका ने अहम भूमिका निभाई।

Australia vs Srilanka T20 Match: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुक़ाबला पल्लेकेले के मुथैया मुरलीधरन आंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस दौरान श्रीलंका के ने आखिरी तीन ओवर में 59 रन ठोके। ये किसी भी अंतरराष्ट्रिय टीम द्वारा आखिरी तीन ओवर में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

श्रीलंका की इस जीत में उसके कप्तान दासुन शनाका ने अहम भूमिका निभाई। शनाका ने 5 चौके और 4 सिक्स की मदद से 25 गेंद में 54 रन की नाबाद पारी खेली। शनाका इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं। पिछले 5 अंतरराष्ट्रिय टी20 मैचों में उन्होंने 94.5 के औसत से 189 रन रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 187.12 का रहा।

शनाका अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट में डेथ ओवर्स में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के ही इसरू उडाना के नाम था। उडाना ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 46 रन की पारी खेली थी।

इसके अलावा तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज माइक हसी और दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज रॉसी वैन डेर डूसेन का नाम आता है। दोनों ने 45-45 रन बनाए हैं।

बता दें इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कंगारुओं ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वार्नर ने 39, कप्तान एरोन फिंच ने 29, ग्लेन मैक्सवेल ने 16, स्टीव स्मिथ ने 37, मार्कस स्टोइनिस ने 38 और मैथ्यू वेड ने नाबाद 13 रन बनाए।

जवाब में श्रीलंका ने शनाका की बेहतरीन कप्तानी पारी की मदद से 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को पा लिया। श्रीलंका की ओर से दानुष्का गुनातिलाका ने 15, पथुन निशांका ने 27, चरिथ असालंका ने 26, भानुका राजपक्षे ने 17, कुसल मेंडिस ने 6, दासुन शनाका ने नाबाद 54, वानिंदु हसरंगा ने 8 और चामिका करुणारत्ने ने नाबाद 14 रन बनाए। सीरीज के पहले दोनों मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते थे। इस तरह उसने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। एरोन फिंच प्लेयर ऑफ द सीरीज और दासुन शनाका प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।