2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022: दसुन शनाका की कप्तानी में उतरेगी श्रीलंका, क्या छठी बार बनेगा चैम्पियन

एशिया कप 2022 में श्रीलंका टीम की अगुवाई दासुन शनाका करते हुए दिखाई देंगे। यह टूर्नामेंट श्रीलंका में खेला जाना था। लेकिन देश में चल रहे आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने हाथ पीछे खींच लिए जिसके बाद यूएई में इसका आयोजन हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 25 Aug 2022, 1:29 PM IST

230.jpg

एशिया कप 2022 में श्रीलंका टीम की अगुवाई दासुन शनाका करते हुए दिखाई देंगे।

Asia Cup 2022 srilanka squad: एशिया कप 2022 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और यह टूर्नामेंट 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग हिस्सा ले रही हैं। पांच बार की चैम्पियन श्रीलंका इस बार दसुन शनाका की कप्तानी में एशिया कप खेलेगी। बोर्ड ने 20 खिलाड़ियों के एक भारी भरकम स्क्वॉड का ऐलान किया है।

इस बार एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका को ही मिली थी, मगर देश में चल रहे आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने हाथ पीछे खींच लिए जिसके बाद यूएई में इसका आयोजन हो रहा है। श्रीलंका टीम में दिग्गज बल्लेबाज दिनेश चांदीमल की वापसी हुई है। उनके आने से श्रीलंका की बल्लेबाजी और भी मजबूत हो गई है। उनके अलावा बल्लेबाजी में धनुषका गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, बानुका राजपक्षे जैसे शानदार बल्लेबाज हैं।


टीम अभ्यास के दौरान दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा पैर की चोट के कारण श्रीलंका की एशिया कप टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह 18 सदस्यीय टीम में नुवान तुषारा को शामिल किया गया है। तुषारा ने इस साल फरवरी में डेब्यू किया था।


एशिया कप 2022 के लिए श्रीलंका की टीम-
दासुन शनाका (कप्तान), धनुषका गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, बानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजया डी सिल्वा, वनिदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफ़री वांडरसे, प्रवीण जयविक्रेमा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, चामिका फर्नांडो, मदुशंका, मथीशा पथिराना, दिनेश चांदीमल, नुवानिंदु फर्नांडो और कसुन रजिता।