30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SL vs PAK: दोनों टीमें करेंगी ये बदलाव, अपनी ड्रीम 11 में इन्हें बनाए कप्तान और उपकप्तान

PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ने ही भारत और अफगानिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट कटवाया है। ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच होने वाला सुपर 4 का आखरी मुकाबला एक औपचारिकता मात्र है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 9 Sep 2022, 1:05 PM IST

sl_pak.png

Srilanka vs Pakistan Asia Cup 2022 Playing 11: एशिया कप 2022 के सुपर 4 का छठा मुक़ाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीम फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं ऐसे में यह मुक़ाबला वर्म उप मैच जैसा होगा। पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ने ही भारत और अफगानिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट कटवाया है। ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच होने वाला सुपर 4 का आखरी मुकाबला एक औपचारिकता मात्र है।

पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम अबतक इस टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे हैं। बाबर के बल्ले से रनों का सूखा खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है। अबतक खेले गए 4 मैचों में पाकिस्तानी कप्तान का फ्लॉप शो देखा गया है। जिसमें वे एक भी बार अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। बाबर ने संयुक्त रूप से सिर्फ 33 रन बनाए हैं।

एशिया कप 2022 की शुरुआत से पहले किसी ने भी अंदाजा नहीं लगाया होगा कि श्रीलंका क्रिकेट टीम फाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करने वाले पहली टीम बन जाएगी। अफगानिस्तान से शर्मनाक हार के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने वाली। श्रीलंका ने बांगलादेश को मात देने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा है। जिसमें सबसे अहम भूमिका सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस और निचले क्रम के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे और कप्तान दासुन शनाका ने निभाई है।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच अबतक तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। इस स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को नुकसान हुआ है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेना सही रहेगा। पिच से शुरुआत में गेंदबाजों को अच्छी मदद मिल सकती है। पहले खेलने वाली टीम को 180 के आसपास के स्कोर पर नज़र रखनी होगी।


ड्रीम 11 - मोहम्मद रिज़वान, कुसल मेंडिस, फखर ज़मान, पैथुम निसांका, भानुका राजपक्षे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, चमीका करुणारत्ने, नसीम शाह, हारिस रउफ, दिलशान मधुशंका

कप्तान: मोहम्मद रिज़वान
उपकप्तान: कुसल मेंडिस

संभावित प्लेइंग 11 -
श्रीलंका - दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस, दनुष्का गुनातिलका, पैथुम निसांका, भानुका राजपक्षे, चरिथ असलंका, वानिन्दु हसरंगा, महीश तीक्षणा, चमीका करुणारत्ने, असिता फर्नांडो, दिलशान मधुशंका

पाकिस्तान - बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान, फखर ज़मान, आसिफ अली, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, नसीम शाह, हारिस रउफ, मोहम्मद हसनैन