29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के ठोका था तिहरा शतक, ‘विराट ब्रिगेड’ ने उसे ही नहीं दिया खेलने का मौका… भड़के गावस्कर

भारत और इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी भद पिटा रखी है। फिर भी करुण नायर को अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 7 Sep 2018, 8:18 PM IST

karun nair

जिस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के ठोका था तिहरा शतक, 'विराट ब्रिगेड' ने उसे ही नहीं दिया खेलने का मौका... भड़के गावस्कर

नई दिल्ली। भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने का कारनामा अबतक मात्र तीन ही बार हुआ है। दो बार वीरेंद्र सहवाग ने यह कारनामा किया है। जबकि एक बार करुण नायर ने तिहरा शतक जमाया है। नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में दिसंबर 2016 में यह पारी खेली थी। करुण नायर इस समय इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में शामिल हैं। लेकिन पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इस सीरीज पर भारतीय बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद भी करुण नायर को टीम में शामिल न किए जाने से पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर खफा है।

सुनील गावस्कर हुए खफा-
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने यहां ओवल मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ खेले रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में मध्यक्रम के बल्लेबाज करुण नायर को अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने के टीम प्रबंधन के फैसले की आलोचना की है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, नायर 18 सदस्यीय भारतीय दल का हिस्सा हैं। टीम प्रबंधन ने पहले चार टेस्ट मैच में हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को मौका दिया। पांड्या को जब पांचवें टेस्ट से बाहर रखा गया तो उनकी जगह हनुमा विहारी को टीम में शामिल किया गया।

आपका पसंदीदा खिलाड़ी नहीं है - सुनील
गावस्कर ने टॉस के बाद कहा, "करुण नायर ने ऐसा क्या नहीं किया है जिसकी वजह से उन्हें जगह नहीं मिली? बस इतना ही समझ में आता है कि वह 'आपका पसंदीदा खिलाड़ी नहीं है।' आप उसे चुनना नहीं चाहते हैं। वह तिहरा शतक बनाने वाला खिलाड़ी है। जयंत यादव के लिए आप उसे पुणे में बाहर बिठा देते हैं।"

याद दिलाया तिहरा शतक-
गावस्कर ने टीम प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा, "टीम प्रबंधन उन्हें नहीं चाहता है और यही कारण है कि उन्हें इस मैच में खेलने का मौका नहीं दिया गया है। अब तक कितने भारतीय बल्लेबाजों ने तिहरे शतक लगाए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने दो बार और नायर ने एक बार। आप उस खिलाड़ी को मौका नहीं देना चाहते हैं जो सहवाग के बाद तिहरा शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज है। मुझे कोई भी तर्क संतुष्ट नहीं करने वाला है।" गावस्कर के अलावा आकाश चोपड़ा, क्रिकेटर एस. बद्रीनाथ और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी नायर को टीम में शामिल नहीं करने को लेकर टीम प्रबंधन पर सवाल खड़े किए।