
नई दिल्ली।सुनील गावस्कर के नाम क्रिकेट के इतिहास में बहुत सारे रिकार्ड्स और उपलब्धिया दर्ज है। वो विश्व के बहुत सारे युवा बल्लेबाज़ों के लिए प्रेरणा है। इस भारतीय लीजेंड को अमेरिका ने अपने ही अंदाज़ में सम्मान दिया। गावस्कर के नाम पर अमेरिका में एक स्टेडियम बनाया गया है। अमेरिका के केंटुकी में लुईविले में एक मैदान का नाम सुनील गावस्कर फील्ड रखा गया है, यह किसी भी भारतीय क्रिकेटर के नाम पर बना पहला अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान है।
सुनील गावस्कर फील्ड का उद्घाटन 15 अक्टूबर को सुनील गावस्कर के ही द्वारा किया गया, जो लुईविले क्रिकेट क्लब के लिये घरेलू मैदान के तौर पर काम करेगा। गावस्कर ने बयान में कहा, मैं इस सम्मान से खुश हूं और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा, मेरे नाम पर क्रिकेट मैदान का नाम रखा जाना अद्वितीय सम्मान है, विशेषकर ऐसे देश में जहां क्रिकेट मुख्य खेल नहीं है। क्लब ने गावस्कर के लिये डिनर का भी आयोजन किया। सुनील गावस्कर भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले दस हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है, इसके साथ ही उन्होने टेस्ट करियर में 34 शतक लगाए हैं, जो एक समय में वर्ल्ड रिकॉर्ड था। गावस्कर पहले भारतीय क्रिकेटर थे जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 100 से ज्यादा कैच लिए थे। गावस्कर 1980 में विस्डन क्रिकेटर्स ऑफ़ दा ईयर भी चुने गए।
पूर्व भारतीय कप्तान और ओपनर ने अपनी पहली ही सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ रनों का अंबार खड़ा कर दिया था। अपने करियर की पहली ही सीरीज में उन्होंने 771 रन बनाए थे। जो की आज भी एक विश्व रिकॉर्ड है। क्रिकेट से सन्यास लेने क बाद गावस्कर ने कंमेंट्री की दुनिया में कदम रखा और यहाँ भी गावस्कर किसी से काम नहीं है। गावस्कर विश्व के सबसे अच्छे और महंगे कमेंट्रेटर में से एक है।
Published on:
26 Oct 2017, 9:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.