5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुनील गावस्‍कर ने अर्जुन और सचिन तेंदुलकर के बीच ढूंढी ये समानताएं, आप भी जानें

Arjun Tendulkar : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई की जीत से ज्‍यादा हर कोई अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी की सराहना कर रहा है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्‍गज सलामी बल्‍लेबाल सुनील गावस्कर ने अर्जुन और सचिन तेंदुलकर के बीच कुछ समानताएं ढूंढ निकाली हैं। आइये आपको भी बताते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Apr 2023, 3:06 PM IST

sunil-gavaskar-says-arjun-tendulkar-has-got-the-temperament-of-his-father-sachin-tendulkar.jpg

सुनील गावस्‍कर ने अर्जुन और सचिन तेंदुलकर के बीच ढूंढी ये समानताएं।

Arjun Tendulkar : आईपीएल 2023 के 25वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी करने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर सुर्खियों में हैं। मुंबई की जीत से ज्‍यादा हर कोई अर्जुन की गेंदबाजी की सराहना कर रहा है। हालांकि तेज गेंदबाज ऑलराउंडर अर्जुन को अभी तक बल्‍लेबाजी का मौका नहीं मिला है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्‍गज सलामी बल्‍लेबाल सुनील गावस्कर ने अर्जुन और सचिन तेंदुलकर के बीच कुछ समानताएं ढूंढ निकाली हैं। आइये आपको भी बताते हैं कि गावस्‍कर ने अर्जुन में सचिन जैसा क्‍या देखा है?


सुनील गावस्कर ने अर्जुन और उनके महान पिता सचिन तेंदुलकर के बीच समानताओं को पहचाना है और जूनियर तेंदुलकर को सोचने वाला क्रिकेटर बताया। गावस्कर ने अर्जुन तेंदुलकर की सराहना करते हुए कहा है कि उन्‍हें अपने पिता का टेम्परामेंट मिला है। बता दें कि अर्जुन ने हैदराबाद के खिलाफ मुम्बई इंडियंस का आखिरी ओवर डाला और अपना पहला आईपीएल विकेट लेते हुए मुंबई को 14 रन से जीत दिलाई।

'सचिन को लेकर की जाती थी ये बात'

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के एक लाइव शो के दौरान कहा कि हर कोई बात करता था कि सचिन तेंदुलकर के पास अपने करियर की शुरुआत में कितनी अद्भुत प्रतिभा थी, लेकिन यह उनका टेम्परामेंट था, जो लाजवाब था और अर्जुन को भी वही टेम्परामेंट मिला है। यह एक अच्छा संकेत है कि एक युवा को आखिरी ओवर डालने को मिलता है और वह टीम को जीत दिलाता है।

यह भी पढ़ें : अर्जुन तेंदुलकर के IPL में इतिहास रचने पर बहन सारा ने कुछ तरह लुटाया प्यार

लय में वापस आ रहे पांच बार के चैंपियन

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में मुंबई अपने पहले दो मुकाबले हार गई थी। इसके बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराकर जी‍त की हैट्रिक लगाई है। गावस्‍कर ने कहा कि मुंबई ने शेष टीमों को मजबूत संदेश दिया है कि पांच बार के चैंपियन अपनी लय में वापस आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें :IPL में अर्जुन ने रचा इतिहास, पिता सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ दिया पीछे

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल