7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्जुन तेंदुलकर के IPL में इतिहास रचने पर बहन सारा ने कुछ तरह लुटाया प्यार, पोस्ट वायरल

Arjun Tendulkar : आईपीएल के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई है। इस मैच के असली हीरो पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर रहे, जिन्‍होंने अंतिम ओवर में महज पांच रन देते हुए बेहद किफायती गेंदबाजी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Apr 2023, 2:08 PM IST

arjun-sara.jpg

अर्जुन तेंदुलकर के IPL में इतिहास रचने पर बहन सारा ने कुछ तरह लुटाया प्यार।

Arjun Tendulkar : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई है। इस मैच के असली हीरो पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर रहे, जिन्‍होंने अंतिम ओवर में महज पांच रन देते हुए बेहद किफायती गेंदबाजी की। इसके साथ अर्जुन ने अपने आईपीएल का पहला विकेट भी लिया। मुंबई के जीत से ज्यादा अर्जुन तेंदुलकर सुर्खियों में है। सचिन तेंदुलकर ने जहां अर्जुन को लेकर दिल छू लेने वाला ट्वीट किया है तो वहीं बहन सारा ने भी भाई अर्जुन पर सोशल मीडिया के माध्‍यम से जमकर प्‍यार लुटाया है।

हैदराबाद के खिलाफ मैच में अर्जुन तेंदुलकर तेंदुलकर ने ही गेंदबाजी की शुरुआत की और जब अंतिम ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 20 रन की दरकरार थी, तब भी कप्‍तान रोहित शर्मा ने अर्जुन को ही गेंद थमाई।

अर्जुन ने कप्‍तान के भरोसे पर खरा उतरते हुए महज पांच रन के साथ अपना पहला आईपीएल विकेट लेकर मुंबई को शानदार जीत दिलाई। अर्जुन के इस प्रदर्शन पर उनकी बहन सारा ने खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो गया है।

अर्जुन के शानदार प्रदर्शन को देखकर खुश हुई सारा

आईपीएल में भाई अर्जुन का शानदार प्रदर्शन को देख बहन सारा काफी ज्यादा खुश हैंं। अर्जुन के पहले आईपीएल विकेट लेने पर सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर है। सारा ने अर्जुन और रोहित शर्मा की गले लगाने वाली फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि यह है मेरा भाई।

यह भी पढ़ें :दिल्‍ली कैपिटल्‍स को बड़ा झटका, खिलाडि़यों के लाखों के बैट-पैड हो गए चोरी

भाई का हर मैच देख रही सारा

बता दें कि सारा तेंदुलकर मुंबई इंडियंस का अब हर मैच स्‍टेडियम जाकर देख रही हैं। इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर ने जब मुंबई इंडियंंस के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया था, तब भी वह भाई का सपोर्ट करने स्‍टेडियम पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें : आरसीबी के इस तेज गेंदबाज को दिया गया मोटी रकम का ऑफर