7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL में मैच फिक्‍सिंग: RCB के तेज गेंदबाज सिराज को दिया गया मोटी रकम का ऑफर, एक गिरफ्तार

IPL Match Fixing : आईपीएल में मैच फिक्सिंग को लेकर रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज से संपर्क साधने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं सिराज को मोटी रकम देने का लालच भी दिया गया है। हालांकि इस मामले की शिकायत मिलते ही बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Apr 2023, 12:31 PM IST

rcb.jpg

IPL में मैच फिक्‍सिंग: RCB के तेज गेंदबाज सिराज को दिया गया मोटी रकम का ऑफर।

IPL Match Fixing : भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की दिवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। इसके साथ ही आईपीएल सट्टा खिलाने वाले सट्टेबाज भी देश-विदेश में सक्रिय हैं। आए देश के विभिन्‍न शहरों से सट्टेबाजों के पकड़े जाने की खबरें आ रही हैं। इसी बीच अब एक बार फिर मैच फिक्सिंग का जिन्‍न बोतल से बाहर आ गया है। इस बार फिक्सिंग के लिए रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज से एक ड्राइवर ने संपर्क साधा है। इतना ही नहीं सिराज को मोटी रकम देने का लालच भी दिया गया है। हालांकि इस मामले की शिकायत मिलते ही बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई एक्‍शन में आ गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, आईपीएल में सट्टा लगाने वाले एक ड्राइवर ने आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज से संपर्क किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर ने सिराज को लालच देते हुए कहा कि अगर वह टीम के अंदर की बातें उसे बताएंगे तो वह उन्‍हें मोटी रकम दे सकता है। लेकिन, सिराज ने इसकी जानकारी बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई को दे दी।

सट्टेबाजी में बहुत पैसा हार गया था आरोपी

बीसीसीआई की भ्रष्‍टाचार यूनिट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी से जांच की और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। बीसीसीआई के एक अधिकारी का कहना है कि सिराज से संपर्क करने वाला कोई सट्टेबाज नहीं, बल्कि हैदराबाद का रहने वाला एक ड्राइवर है। वह मैचों पर सट्टा लगाता है। सट्टेबाजी में बहुत पैसा हार गया था। इसलिए उसने सिराज से संपर्क किया था।

यह भी पढ़ें : IPL में अर्जुन ने रचा इतिहास, पिता सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ दिया पीछे

2013 में सामने आया था बड़ा मामला

अधिकारी के अनुसार, ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। बता दें कि आईपीएल 2013 में एस श्रीसंत, अकिंत चव्हाण और अजीत चंदीला को भी फिक्सिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में लंबी अदालती कार्रवाई के बाद तीनों को दोषमुक्त करार दिया गया था। उसके बाद से बीसीसीआई की भ्रष्‍टाचार रोधी इकाई अलर्ट रहती है।

यह भी पढ़ें : दिल्‍ली कैपिटल्‍स को मैच से पहले बड़ा झटका, खिलाडि़यों के लाखों के बैट-पैड चोरी