31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलेक्टर्स पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा – पुजारा को बलि का बकरा क्यों बनाया

गावस्कर ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल में भारत की बल्लेबाजी की विफलता के बाद पुजारा को गलत तरीके से निशाना बनाया गया और उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम से बाहर कर दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 24 Jun 2023, 3:24 PM IST

gavaskar.png

Sunil Gavaskar slams selectors: 12 जुलाई से डोमिनिका में शुरू होने वाले भारत के आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय चयनकर्ताओं की सीनियर चयन समीती ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का चयन नहीं किया गया है। जिसके चलते भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टीम सेलेक्शन पर सवाल उठाए हैं। गावस्कर ने बिना नाम लिए टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के चयन पर सवाल खड़े किए हैं और पुजारा को बलि का बकरा बनाने के लिए सलेक्टर्स को जमकर लताड़ा है।

गावस्कर ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल में भारत की बल्लेबाजी की विफलता के बाद पुजारा को गलत तरीके से निशाना बनाया गया और उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम से बाहर कर दिया गया। गावस्कर ने स्पोर्ट्स टुडे से कहा, 'पुजारा को क्यों हटा दिया गया है? उन्हें बाकी बल्लेबाजों की नाकामी के लिए बलि का बकरा क्यों बनाया गया है। वह भारतीय क्रिकेट के एक वफादार और शांत खिलाड़ी हैं। फर्क इतना है कि बाकी प्लेयर्स की तरह लेकिन उनके लाखों फॉलोअर्स नहीं हैं, जो उनके पक्ष में शोर मचा सकें।'

उन्होंने कहा, "यह समझ से परे की बात है। उन्हें बाहर करने और फेल होने वाले अन्य लोगों को रखने का मानदंड क्या है? मुझे नहीं पता क्योंकि आजकल, चयन समिति के अध्यक्ष के साथ मीडिया की कोई बातचीत नहीं होती है।" गावस्कर का मानना है कि पुजारा को सिर्फ उनकी उम्र की वजह से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा,वह देशी क्रिकेट खेल रहे हैं। इसलिए, उन्होंने काफी रेड-कॉल क्रिकेट खेला है और वह जानते हैं कि यह किस बारे में है। आज, लोग 39-40 साल की उम्र तक खेल सकते हैं और जब तक आप रन बना रहे हैं, तब तक खेल सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि उम्र कोई कारक होनी चाहिए। अजिंक्य रहाणे के अलावा, बल्लेबाजी पूरी तरह से विफल रही। पुजारा को कमजोर खिलाड़ी क्यों बनाया गया, यह चयनकर्ताओं को बताना होगा।