29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: रोहित शर्मा के प्रदर्शन से दुखी हैं सुनील गावस्कर, दी ब्रेक लेने की सलाह

IPL 2023: रोहित शर्मा को इस सीजन में बल्ले से ज्यादा सफलता नहीं मिली है। उन्होंने अब तक सात मैचों में 25.86 की औसत और 135.07 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 181 रन बनाए हैं। वो चार मौकों पर 20 और 45 के बीच आउट हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 26 Apr 2023, 2:41 PM IST

gavaskar.png

Sunil gavaskar on Rohit Sharma: भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा को मौजूदा आईपीएल से कुछ मैचों का ब्रेक लेना चाहिए और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर फोकस करना चाहिए। रोहित का मंगलवार को एक और बुरा दिन था जब वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ आठ गेंदों में दो के स्कोर पर आउट हो गए। गुजरात टाइटन्स ने 55 रन से मैच जीत ली।

एमआई के कप्तान को इस सीजन में बल्ले से ज्यादा सफलता नहीं मिली है। उन्होंने अब तक सात मैचों में 25.86 की औसत और 135.07 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 181 रन बनाए हैं। वो चार मौकों पर 20 और 45 के बीच आउट हुए हैं। उनका 65 का उच्चतम स्कोर इस सीजन में उनका एकमात्र अर्धशतक था जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आया।

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए, गावस्कर ने रोहित को आईपीएल में कुछ मैचों के लिए ब्रेक लेने का सुझाव दिया और डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए लय में रहने के लिए टूनार्मेंट के अंतिम चरण में वापस आने की सलाह दी। गावस्कर ने कहा, मैं मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव देखना चाहता हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं यह भी कहूंगा कि रोहित को भी कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहिए और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए खुद को फिट रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान, BCCI ने इन खिलाडि़यों को दिया मौका

वह बस थोड़ा चिंतित दिख रहे हैं। हो सकता है कि वह डब्ल्यूटीसी फाइनल के बारे में सोच रहा हों, मुझे नहीं पता। उनको तीन या चार मैचों का ब्रेक लेना चाहिए ताकि वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए लय में आ सकें। एमआई के लिए यह सीजन ऊपर नीचे रहा है। अपने पहले दो मैच हारकर वे लगातार तीन मैच जीतने के बाद फिर से दो मैच हार गए।

यह भी पढ़ें : वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल की प्‍लेइंग 11 के 8 खिलाड़ी तय!

मुंबई इंडियंस सात मैचों में तीन जीत के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है। मुंबई के प्रदर्शन पर गावस्कर ने कहा कि फ्रेंचाइजी को कुछ चमत्कार की जरूरत है जो उन्हें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में मदद करे। गावस्कर ने कहा, एक चमत्कार ही उनको आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करवा सकता है। जिस तरह से वे इस समय हैं, हां, वे नंबर चार पर समाप्त हो सकते हैं, लेकिन उन्हें कुछ असाधारण क्रिकेट खेलना होगा, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में।