ICC T20I Rankings : भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का डंका आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भी बज रहा है। अपनी बल्लेबाजी के दम पर सूर्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। आईसीसी की ताजा जारी टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव नंबर वन के पायदान पर कब्जा जमाए हुए हैं। हालांकि सूर्या का नंबर वन बनना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार उन्हें जो रेटिंग मिली है उसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। रेटिंग के मामले सूर्यकुमार इतने ऊपर पहुंच गए हैं कि आज तक के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं पहुंच सका है। सूर्यकुमार यादव के बाद दूसरे पायदान पर पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान काबिज हैं।