इस सीरीज में भारतीय चयनकर्ता सीनियर खिलाड़ियों को आराम देंगे और एक युवा टीम चुनी जाएगी। इस टीम की कप्तान भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को दी जा सकती है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और तीनों प्रारूपों में खेलने वाले शुभमन गिल को आयलैंड दौरे के लिए आराम मिल सकता है, ताकि वर्ल्ड कप और एशिया कप के मद्दनेजर उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा सके।
माना जा रहा है कि एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली टीम के खिलाड़ियों को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में चुना जा सकता है। बता दें कि एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम पहले ही चुनी जा चुकी है। ऐसे में उन खिलाड़ियों की आयरलैंड में आसानी से तैयारी हो सकती है। बीसीसीआई ने एशियन गेम्स में रुतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी है। एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट टीमों के मैच 28 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे।