नई दिल्ली।नेटवेस्ट टी 20 ब्लास्ट के मैच में जब स्टीवन कुक ने 13 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 33 रनों की पारी खेलकर नॉर्थम्प्टनशायर को 20 ओवरों में 187 रनों के स्कोर पर पंहुचा दिया था तब यही लगता था कि वह आसानी से यह मैच जीत जाएंगे। वॉरसेस्टरशायर जब बल्लेबाजी करने उतरी तो जल्द ही इन रनों को बचा पाना मुश्किल लगने लगा। रनों का पीछा करने उतरे मार्टिन गुप्टिल ने चौथे ओवर में 4 चौके और 1 सिक्स लगाकर अपनी टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। गुप्टिल ने अपना चौथा T20 शतक लगाकर अपनी टीम को मात्र 13.1 ओवर में 9 विकेट की जीत दिला दी। भारतीय खिलाड़ियों में T20 में सबसे तेज शतक ऋषभ पंत के नाम है जिन्होंने दिल्ली के लिए खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों में सेंचुरी जमाई थी। इसके बाद रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ T20 अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा है।