30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 WC 2022:ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा अगला T20 WC,13 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल

अगले साल खेले जाने वाले T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करेगा। इस टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे, जिसे ऑस्ट्रेलिया के सात शहरों में खेला जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 16 Nov 2021, 1:00 PM IST

wc.jpg

2022 का T20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा |इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा ऑस्ट्रेलिया के 7 शहरों के नाम सूचीबद्ध कर लिए गए हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे| जिसे 7 शहरों में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज 16 अक्टूबर को होगा जबकि फाइनल मैच 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

इस वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन ब्रिसबेन, एडिलेड, गिलॉन्ग,होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में होगा। सेमी फाइनल मैच सिडनी और एडिलेड में खेला जाएगा ।वही फाइनल मैच के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को नामित किया गया है।आयोजन की अध्यक्षता कर रहे ऑस्ट्रेलिया के क्रिस टेटली ने कहा - अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए हम बेहद उत्साहित है। हमने इसके लिए शानदार तैयारी शुरू कर दी है।

T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने खिताब पर कब्जा किया है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। 2022 में होने वाले इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अपने देश में होने वाले टूर्नामेंट में उन्हें लोकल सपोर्ट के साथ पिच पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी में भी फायदा मिलेगा।