30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs IRE: एंडी बालबर्नी की अर्धशतकीय पारी, आयरलैंड ने इंग्लैंड को दिया 158 रनों का लक्ष्य

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 158 रन का लक्ष्य रखा है। टीम के कप्तान एंडी बालबिर्नी के 62 रन की बदौलत आयरलैंड की टीम सभी विकेट खोकर 157 रन बनाएं। इंग्लैंड की ओर से लियाम लिविंगस्टोन और मार्क वुड ने तीन-तीन विकेट झटके। सैम करन ने दो जबकि बेन स्टोक्स ने एक विकेट लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 26 Oct 2022, 11:54 AM IST

ireland.png

t20 world cup 2022 टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप 1 का 20वां मुक़ाबला इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है। मेलबोर्न क्रिकेट मैदान (MCG) में खेले जा रहे इस मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा है। आयरलैंड के लिए कप्तान एंडी बालबर्नी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया।

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। आयरलैंड ने इस मैच की शुरुआत तेज की लेकिन तीसरे ओवर की पहली गेंद पर उन्हें पहला झटका लगा। टीम के स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग 14 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर सैम करन को कैच दे बैठे। इसके बाद क्रीज़ पर कप्तान एंडी बालबर्नी का साथ देने विकेट कीपर बल्लेबाज लॉकरैन टकर आए। दोनों ने आयरलैंड को संभाल लिया और दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। लेकिन तभी 12वे ओवर की आखिरी गेंद पर आयलैंड को दूसरा झटका लगा और लोरकन टकर 27 गेंद में 34 रन बनाकर रन आउट हो गए।

उनके बाद क्रीज़ पर हैरी टैक्टर आए। लेकिन टैक्टर कुछ खास नहीं कर पाये और डक पर आउट हो गए। इसके बाद बालबर्नी के साथ कर्टिस कैम्फर बल्लेबाजी के लिए आए। बालिबर्नी ने 40 गेंदों में पांच चौके और एक छ्क्के की मदद से टी20 करियर का अपना 8वां अर्धशतक पूरा किया। लेकिन इसके बाद वे ज्यादा देर नहीं ठहर पाये और लिविंगस्टोन की गेंद पर आउट हो गए। बालबर्नी ने 47 गेंदों पर पांच चौके और दो सिक्स की मदद से 62 रनों की पारी खेली।

इसके बाद इंग्लैंड की टीम लड़खड़ा गई और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेनली और बाकी सभी खिलाड़ी एक एक कर पवेलियन लौट गए और आयरलैंड की टीम 19.2 ओवर में 157 रन बनाकर ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन और मार्क वुड ने तीन-तीन, सैम करन ने दो विकेट चटकाए। वहीं बैन स्टोक्स ने एक विकेट लिया।