30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2022: जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल की राह मुश्किल, जानिए क्या है समीकरण

AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया ने आज अपना आखिरी सुपर-12 स्टेज मैच जीत लिया है। पर इसके बावजूद पूर्व विजेता की सेमीफाइनल की राह अभी भी मुश्किल है। कैसे? क्या अभी भी ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुँच सकती है? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 5 Nov 2022, 8:46 AM IST

australia_wins.jpg

Australia's road to semi-final

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 प्लेऑफ स्टेज के करीब पहुँच रहा है। न्यूज़ीलैंड (New Zealand) इस टूर्नामेंट की पहली ऐसी टीम है, जिसने सेमीफाइनल का अपना टिकट पक्का कर लिया है। न्यूज़ीलैंड सुपर-12 के पहले ग्रुप में है। इसी ग्रुप की दो अन्य टीमें जिनकी सेमीफाइनल की उम्मीद अभी कायम है, वो ऑस्ट्रेलिया (Australia) और इंग्लैंड (England) हैं। वहीँ दूसरे ग्रुप से अब तक किसी ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं किया है, पर भारत (India) इसकी सबसे मज़बूत दावेदार है। इसके अलावा पाकिस्तान (Pakistan) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) भी इस रेस में शामिल हैं। बात अगर पिछली बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की करें, तो उनकी सेमीफाइनल की राह बहुत मुश्किल हो गई है।


क्या कहते हैं समीकरण?

यूँ तो ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल की उम्मीद कायम रखी है, पर उनके लिए सिर्फ जीत काफी नहीं थी। ऑस्ट्रेलिया की रनरेट अभी भी नेगेटिव और इंगलैंड से कम है। इसे सुधारने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हर हालत में अफगानिस्तान को 106 रन पर रोकना ज़रूरी था। पर ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 4 रन से ही जीत सकी। ऐसे में इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया को इस टूर्नामेंट में बनाए तो रखा है, पर उनके सेमीफाइनल में पहुँचने के सिर्फ दो ही रास्ते हैं। पहला है श्रीलंका का इंग्लैंड को हराना। और दूसरा है बारिश की वजह से इस मैच का रद्द हो जाना। दोनों ही स्थितियों में ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुँच जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया को ऐसा करने से रोकने के लिए इंग्लैंड को सिर्फ एक जीत की ज़रुरत है। चाहे वो 1 रन से हो या 1 विकेट से। इंग्लैंड को रनरेट की कोई चिंता नहीं है। ऐसे में इंग्लैंड के सेमीफाइनल में पहुँचने का रास्ता श्रीलंका के खिलाफ जीत से ही खुलेगा और इसके साथ ही पिछली बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप से विदाई हो जाएगी।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: ICC ने किया कुछ नियमों में बदलाव, जानिए डिटेल्स