30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 खिलाड़ी जिनकी जगह T20 World Cup 2022 में आर अश्विन ने छीन ली और बन गए ‘विलेन’

टी-20 वर्ल्ड के लिए टीम इंडिया का चयन हो गया। पिछले साल की तर्ज पर इस बार भी स्पिनर आर अश्विन को टीम में रखा गया है। उनके टीम में आने से सोशल मीडिया पर फैंस भी भड़के हुए है। यहीं नहीं उनकी वजह से कुछ खिलाड़ियों का पत्ता भी कट गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 13 Sep 2022, 2:38 PM IST

T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। इस टीम में स्पिनर रविचंद्नन अश्विन भी शामिल है। अश्विन पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा भी थे। पांच साल उनकी वापसी हुई थी। वैसे इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। टी-20 और वनडे में अश्विन कम नजर आते हैं लेकिन बड़े टूर्नामेंट से पहले हमेशा उनकी वापसी करा दी जाती है। इस वजह से कुछ अन्य स्पिनर्स की जगह खत्म हो जाती है। युजवेंद्र चहल टी-20 टीम के नियमित सदस्य है। अगर अश्विन नहीं होते तो फिर किसी युवा खिलाड़ी को मौका मिलता। कुछ खिलाड़ियों के लिए अश्विन इस बार भी विलेन बने हैं। उनकी वजह से दो खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

1) कुलदीप यादव

कुलदीप यादव ने IPL में अच्छा प्रदर्शन किया था। इस वजह से टीम इंडिया की टी-20 टीम में उनकी एंट्री भी हुई थी। इंजरी के कारण वो बाहर हो गए थे। कुलदीप यादव का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। कुलदीप बाएं हाथ के स्पिनर है और वो ऑस्ट्रेलिया में कामयाबी हासिल कर सकते थे। कुलदीप की जगह अश्विन को इस बार तरहीज दी गई। अगर कुलदीप को मौका मिलता तो शायद वो कुछ कमाल दिखा पाते। कुलदीप यादव ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 25 टी20 मैच खेले हैं और 44 विकेट लिए है। टी-20 में उनकी इकॉनमी 6.89 की रही है।

यह भी पढ़ें- 5 अनलकी खिलाड़ी जिनको T20 World Cup के लिए इंडियन टीम में जगह नहीं मिली



2) रवि बिश्नोई


बिश्नोई को मौका नहीं दिया गया और इसके बाद फैंस का गुस्सा भी सोशल मीडिया पर फूटा है। बिश्नोई ने टीम इंडिया के लिए हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया था। एशिया कप में एक मुकाबला उन्होंने खेला था। उन्होंने 26 रन देकर एक अहम विकेट हासिल किया। इसके बावजूद बिश्नोई की जगह अश्विन को तरहीज दी गई है। अश्विन का टीम में चुना जाना भी किसी को समझ नहीं आया। टेस्ट में वो अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन टी-20 और वनडे में उनका ज्यादा रोल अब नहीं रहता है। सेलेक्टर्स ने इसके बावजूद उन्हें टीम में लिया है। बिश्नोई अभी तक टीम इंडिया के लिए 10 टी-20 मैच खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जिन्होंने 2021 में विराट की कप्तानी में खेला था T20 वर्ल्ड कप लेकिन रोहित की कप्तानी में हुई छुट्टी