29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2021: पाकिस्तान ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, भारत को 10 विकेट से बुरी तरह हराया

T20 World Cup 2021. पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 151 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य दिया है। वहीं पाकिस्तान टीम के ओपनर बल्लेबाजों बाबर आजम ने 68 जबकि मोहम्मद रिजवान ने 79 रन बनाकर भारत को 10 विकेट से हरा दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 24 Oct 2021, 11:19 PM IST

T20 World Cup India vs Pakistan Match Live Cricket Score

T20 World Cup India vs Pakistan Match Live Cricket Score

दुबई। T20 World Cup 2021. टी-20 वर्ल्डकप में महामुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया है। टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान ने पांच बार भारत से हारने के बाद आज बड़ी जीत दर्ज की है। पाकिस्तान टीम के दोनों ओपनर खिलाड़ियों ने दमदार पारी खेली। टीम की तरफ से कप्तान बाबर आजम ने 68 जबकि मोहम्मद रिजवान ने 79 रन बनाकर भारत को 10 विकेट से हरा दिया। बता दें कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप के मुकाबल में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भारत के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 151 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य दिया है। इंडिया ने पहले खेलते हुए सात विकेट पर ये रन बनाए हैं। कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और एक सिक्स शामिल है। वहीं टीम के दूसरे खिलाड़ियों की बात करें तो रोहित शर्मा जीरो पर आउट हो गए। वहीं के एल राहुल ने 3, सूर्यकुमार यादव 11, ऋषभ पंत 39, रवींद्र जडेजा 13 और हार्दिक पंड्या ने 11 रन बनाए।

गौरतलब है कि दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी साल 2007 में पहली बार इस मेगा टूनार्मेंट में आमने-सामने आए थे। इसके बाद दोनों टीमें 5 बार टी-20 वल्र्ड कप में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं। पांचों बार पाकिस्तान को हार का समाना करना पड़ा है।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है:

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।