5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rishabh Pant के पीछे-पीछे ऑस्ट्रेलिया पहुंची उर्वशी रौतेला, कहा – अपने दिल को किया फॉलो!

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के पीछे-पीछे उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है। वह फ्लाइट में बैठी हैं और कैप्शन में लिखा- मैंने अपने दिल को फॉलो किया और यह मुझे ऑस्ट्रेलिया ले आया। उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि इस बीच, ऑस्ट्रेलिया में और इसलिए रोमांच शुरू होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 10 Oct 2022, 8:54 AM IST

urvashi_rotela.jpg

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। उर्वशी समय-समय पर पंत का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधती रहती हैं। कुछ महीने पहले उर्वशी ने एक इंटरव्यू में उनका नाम लिए बिना एक बयान दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया वार छिड़ गया था। इसके अलावा वे एशिया कप का मैच देखने दुबई पहुंचीं थी। अब उर्वशी टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के पीछे-पीछे ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं।

उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर रविवार को कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। इनमें से दो में वह फ्लाइट में नजर आईं। दो पोस्ट में उन्होंने शायरी के साथ तस्वीर शेयर की। वहीं, दो वीडियो भी उन्होंने शेयर किए। उर्वशी ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं। उर्वशी ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने अपने दिल को फॉलो किया और यह मुझे ऑस्ट्रेलिया ले आया।' उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि इस बीच, ऑस्ट्रेलिया में और इसलिए रोमांच शुरू होता है।

उर्वशी रौतेला के ऑस्ट्रेलिया जाने को सोशल मीडिया पर फैंस इसे ऋषभ पंत से जोड़ रहे हैं। क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में है और पंत भारतीय टीम के साथ वहां पहुंच चुके हैं। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- ऐसा नक्को बोलो जी तुम। अफसोस होरा मेकू। ऋषभ पंत से मैं बात करता हूं। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद आता हमारे ग्राउंड खेलने। मैं समझा देता हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- मिस यूनिवर्स भी क्रश के लिए वेट करती हैं, और हम तो फिर भी आम लोग हैं।

बता दें सी महीने 4 तारीख को ऋषभ पंत का बर्थडे था। उसी दिन बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह फ्लाइंग किस दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में हैप्पी बर्थडे लिखा था लेकिन किसी को टैग नहीं किया था और न ही किसी का नाम था। लेकिन फैंस का मानना है कि यह बर्थडे विश ऋषभ पंत के लिए ही है। वह कमेंट लगातार पंत का नाम लिख रहे थे।