नई दिल्ली : कोरोना वायरस को लेकर टीम इंडिया (Team India) भी अब सावधान दिख रही है। इसका पता युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की इस तस्वीर से चलता है। दाएं हाथ के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जाने वाले पहले मैच के लिए आयोजन स्थल की तरफ जाते हुए वह मास्क पहने नजर आए।