scriptIND vs SA: इन 3 बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन | These 3 batsmen scored most runs in T20 against South Africa rohit | Patrika News
क्रिकेट

IND vs SA: इन 3 बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

9 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज शुरू होने वाली है। भारतीय टीम में इस बार कई नए युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। वही क्या आपको पता है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से T20 में तीन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं

नई दिल्लीJun 03, 2022 / 08:24 pm

Mohit Kumar

suresh_raina_odi.jpg
South Africa tour of India 2022: पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका (South Africa) भारत आ चुकी है। भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच T20 सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं भारतीय टीम के लिए यह सीरीज T20 विश्व कप 2022 के लिहाज से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह T20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम चुने जाने का अनौपचारिक ऑडिशन है। तो यहां भारतीय टीम की तरफ से कई युवा खिलाड़ी दम लगाते हुए नजर आएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको भारत की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीन बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं
ये भी पढ़ें – ‘गति आपकी मदद नही कर सकती’ Umran Malik पर पाकिस्तानी पेसर ने दिया चौंकाने वाला बयान

3) विराट कोहली (Virat Kohli)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 में सबसे ज्यादा रन लगाने के मामले में विराट कोहली (Virat Kohli) तीसरे नंबर पर आते हैं, हालांकि विराट कोहली को साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। वहीं टी ट्वेंटी में कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 पारियों में 36. 28 की औसत से 254 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 72 रन है।
virat_kohli.jpg

2) सुरेश रैना (Suresh Raina)

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सुरेश रैना (Suresh Raina) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। आपको बता दें इस साल हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में सुरेश रैना को आईपीएल की किसी टीम ने नहीं खरीदा था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रैना के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 मैचों में 339 रन बनाए हैं, रैना का अफ्रीका के खिलाफ 101 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
suresh_raina_odi.jpg
1) रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

भारतीय टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 13 मैचों में 32.90 की औसत से कुल 362 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 106 उनका बेस्ट स्कोर है।
rohit_sharma_odi.jpg

Home / Sports / Cricket News / IND vs SA: इन 3 बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो