तिरुअनंतपुरम :क्रिकेट अनिश्चितताओं से भरा खेल है, लेकिन माना जाता है कि इतना भी अनिश्चित नहीं कि किसी टीम का कोई भी एक भी रन न बनाए। लेकिन क्रिकेट तो क्रिकेट है। कभी-कभी ऐसी कल्पनातीत रिकॉर्ड भी इतिहास में दर्ज हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला केरल की दो अंडर-19 महिला क्लब क्रिकेट मैच में। कसारागोड़ और वायनाड की टीम के बीच खेले गए मैच में कसारागोड़ की टीम का कोई भी खिलाड़ी एक भी रन नहीं बना पाया। इस वजह से यह खबर सुर्खियों में है।
11 खिलाड़ियों में से एक भी नहीं खोल सका खाता