4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज ही के दिन दादा उर्फ Sourav Ganguly ने अपने डेब्यू टेस्ट में Lords के मैदान पर जड़े थे 131 रन

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज लेफ्ट हैंड बल्लेबाज सौरव गांगुली ने आज ही के दिन अपना टेस्ट डेब्यू किया था और पहले ही टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 131 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में सौरव गांगुली ने इंग्लिश गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 23 Jun 2022, 1:27 PM IST

Sourav Ganguly

Sourav Ganguly (Photo Credit- Cricbuzz)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने आज ही के दिन अपना टेस्ट डेब्यू किया था। 20 जून 1996 को गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर डेब्यू टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 131 रनों की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट खेलते हुए पहले ही मैच में इंग्लिश गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे। कहते हैं कि इस पारी के बाद उस रात इंग्लिश गेंदबाजों को रात नींद नहीं आई थी। बता दें कि भारत के लिए आक्रामक बल्लेबाजी करने के अलावा गांगुली एक शानदार कप्तान भी रहे हैं जो टीम बनाने में विश्वास रखते थे

भारत के बेहतरीन कप्तानों में शुमार

सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन कप्तानों में शुमार है जो टीम बनाने में विश्वास रखते थे। 49 वर्षीय (Sourav Ganguly Age) सौरव गांगुली बंगाल के कोलकाता से संबंध रखते हैं। बता दें कि गांगुली की कुल संपत्ति (Sourav Ganguly Networth) 50 मिलियन यानी कि 365 करोड रुपए है। वहीं गांगुली की पत्नी (Sourav Ganguly Wife Name) का नाम डोना गांगुली (Dona Ganguly) है, जिनसे उन्होंने 1997 में शादी की थी।

यह भी पढ़ें - भारत के लिए World Cup में Golden Bat जीतनें वाले 3 भारतीय बल्लेबाज

बता दें कि सौरव गांगुली को क्रिकेट की दुनिया में बहुत से उपनामों से भी बुलाया जाता है जिसमें बंगाल टाइगर, दादा, प्रिंस ऑफ कोलकाता, गॉड ऑफ दी ऑफ साइड, दी महाराजा, द वॉरियर प्रिंस जैसे नाम शामिल है। भारत के लिए उन्होंने लगभग 14 साल तक क्रिकेट खेला और आईपीएल में वह साल 2012 तक एक्टिव रहे थे। इसके अलावा टेस्ट में डेब्यू करने से पहले वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 11 जनवरी 1992 को ओडीआई डेब्यू भी कर चुके थे। गांगुली ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में साल 2008 में खेला।

गांगुली के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने भारत के लिए टेस्ट और वनडे में क्रमशः 113 और 311 मैच खेले। टेस्ट मैच में गांगुली ने 42.18 की औसत से 7212 रन बनाए जबकि वनडे में 40.73 की औसत से 11363 रन बनाए। आपको बता दें कि वह भारत के दूसरे बल्लेबाज थे जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 10000 रन बनाए थे, साथ ही वह वनडे क्रिकेट में लगातार चार बार मैन ऑफ द मैच में जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। वहीं उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी है। साथ ही भारत की तरफ से वर्ल्ड कप में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर (183 रन) गांगुली के ही नाम है, जो उन्होंने 1999 क्रिकेट वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे।

यह भी पढ़ें -IND vs ENG: इंग्लैंड जाते ही Rahul Dravid ने संभाली कमान, बुमराह कोहली रोहित सब कतार में