30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 3 गेंदबाज, बुमराह नंबर-1

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भारतीयों का बोलबाला रहा है। टॉप-5 में टीम इंडिया के तीन गेंदबाज शामिल है और तीनों इस समय भारतीय टीम का हिस्सा है। ऑस्ट्रेलिया को अब इन गेंदबाजों से सतर्क रहना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 16 Sep 2022, 4:32 PM IST

IND Vs AUS

IND Vs AUS

भारतीय टीम का एशिया कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा। इस टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल नहीं खेल रहे थे लेकिन अब उनकी वापसी हो गई है। 20 सितंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों चयन कर दिया गया है। भारतीय बल्लेबाजों ने जब भी दोनों टीमों के बीर मैच हुए तो बहुत रन बनाए। इसी तर्ज में भारतीय गेंदबाजों का भी जलवा देखने को मिला है। भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के ऊपर रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज से इस बार दोनों टीमों शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी। भारतीय टीम को अपनी गेंदबाजी मजूबत करनी होगी। खैर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीन गेंदबाजों के नाम हम आपको यहां बताएंगे।

1) जसप्रीत बुमराह

बुमराह इस लिस्ट में नंबर वन की पोजिशन पर कायम है। बुमराह भारत के मुख्य गेंदबाज है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह ने 11 पारियों में 15 विकेट चटकाए हैं। बुमराह अभी तक टीम इंडिया के लिए 58 मैचों में 69 विकेट ले चुके हैं। बुमराह का इकॉनमी रेट 6.46 का रहा है। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 11 रन देकर तीन विकेट रहा है। बुमराह कुछ महीनों से इंजरी से जूझ रहे थे और अब उन्होंने वापसी कर ली है। बुमराह से इस बार भी टीम इंडिया को बहुत उम्मीदें होंगी।



2) शेन वॉट्सन


शेन वॉट्सन अब क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। वॉट्सन का गेंदबाजी रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। वॉट्सन ने 8 पारियों ने 10 विकेट लिए है। लिस्ट में वो दूसरे नंबर पर है। वॉट्सन का इंटरनेशनल करियर भी बहुत ही शानदार रहा है। वनडे और टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए कई ऐतिहासिक पारियां उन्होंने खेली है। वॉट्सन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 58 मुकाबलों में 1462 रन बनाए और 48 विकेट लिए हैं। गेंदबाजी में उनकी इकॉनमी इस दौरान 7.66 की रही है।

यह भी पढ़ें- ICC T20 World Cup के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान



3) रविचंद्रन अश्विन


अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में अभी तक 10 विकेट लिए है। वो भी इस समय टीम इंडिया का हिस्सा है। वॉट्सन को आगे आने वाली सीरीज में वो पीछे छोड़ सकते हैं। अश्विन अब टी-20 और वनडे कम खेलते हैं लेकिन बड़े टूर्नामेंट्स में अभी भी उनके ऊपर भरोसा जताया जाता है। भारत के लिए 56 टी-20 मैचों में वो अभी तक 66 विकेट ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान