
नवदीप सैनी | दिल्ली के इस तेज गेंदबाज को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने 3 करोड़ रूपए की ऊंची बोली लगा कर खरीदा था। नवदीप पिछले साल दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ थे वहां भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। 2017/18 में खेली गई रणजी ट्रॉफी में नवदीप ने शानदार प्रदर्शन किया था।

बेन द्वार्शुईस | ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी को किंग्स एलेवेन पंजाब ने 1.40 करोड़ की बोली लगा कर खरीदा था। बेन बिगबैश में सिडनी सिक्सर्स की तरफ से खेलते हैं। 23 साल का ये गेंदबाज शानदार तेज गेंदबाज है। पंजाब के गेंदबाजों का प्रदर्शन इस साल कुछ नहीं रहा। एंड्रयू टाई को छोड़कर किसी भी गेंदबाज ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की ऐसे में बेन द्वार्शुईस को नज़रअंदाज़ करना पंजाब को महंगा पड़ा।

राहुल चाहर | राजस्थान के 19 साल के इस लेग स्पिनर को मुंबई इंडियंस ने 1.90 करोड़ की बोली लगा अपनी टीम में शामिल किया था। राहुल चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के भाई हैं। राहुल ने पिछले साल राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन इस सीजन में मुंबई ने उन्हें एक भी मौका नहीं दिया।