
Asia Cup 2022
एशिया कप 2022 का खूमार फैंस के ऊपर चढ़ गया है। सभी छह देशों के खिलाड़ी भी तैयार हो गए है। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 28 अगस्त को होगा। इस मैच का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस को बहुत मजा आएगा। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में अंतिम बार दोनों का आमना-सामना हुआ था। कई रिकॉर्ड इस मैच में बने थे। हालांकि भारतीय टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में हुए मुकाबलों में कई रिकॉर्ड बने हैं। कुछ खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट ले लिया है लेकिन उनके रिकॉर्ड आज भी बने हुए है। हम आपको उन तीन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताएगें जिन्होंने भारत-पाक के बीच हुए मैचों में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाए है।
1) अंबाती रायुडू
रायुडू का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है और ये नामकर सुनकर आप चौंक गए होंगे। रायुडू ने भारत-पाकिस्तान मैच में 101.00 की औसत से रन बनाए है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं रायुडू ने पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा कितनी अच्छी बल्लेबाजी की है। रायुडू का क्रिकेट करियर कुछ खास नहीं रहा। वो साल 2018 के एशिया कप का हिस्सा थे। राजनीति का शिकार वो हो गए और अब तो IPL में भी उनकी पूछ ज्यादा नहीं होती है।
2) महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय के सबसे सफल बल्लेबाज और कप्तान धोनी का रिकॉर्ड भी एशिया कप में शानदार रहा है। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी वो आते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने अच्छी पारियां खेली है। उन्होंने 84.50 की औसत से पाकिस्तान के खिलाफ रन बनाए है। धोनी ने कुछ साल पहले रिटायरमेंट ले लिया था। अब वो सिर्फ IPL में खेलते हैं।
यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जो टीम इंडिया को Asia Cup की ट्रॉफी अकेले दम पर जिताएंगे
3) विराट कोहली
कोहली आपको हर रिकॉर्ड की लिस्ट में नजर आएंगे। उनका क्रिकेट करियर ही इतना शानदार रहा है। विराट को पाकिस्तान के खिलाफ रन बनाना बहुत अच्छा लगता है। उनका औसत भी 63.75 का रहा है। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ जितने भी मैच खेले हैं सभी में रन बनाए है। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भी विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया था।
यह भी पढ़ें- Asia Cup में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले 3 खिलाड़ी
Published on:
26 Aug 2022 02:27 pm
