2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs PAK: टिम साउदी ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने पाकिस्तान के खिलाफ चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके। इसी के साथ साउदी ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते गेंदबाज हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 12 Jan 2024, 3:44 PM IST

tim_southee_t20.jpg

Tim Southee New Zealand vs Pakistan T20: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला ऑकलैंड के इडेन पार्क में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने इतिहास रचते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साउदी ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

पाकिस्तान के खोलफ खेले जा रहे इस मैच में साउदी ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके। इसी के साथ साउदी के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 151 विकेट पूरे हो गए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते गेंदबाज हैं। साउदी ने अपने टी20 करियर में अबतक खेले गए 118 मैचों की 115 पारियों में 23.12 की औसत से 151 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.12 की रही है।

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने की सूची में दूसरे नंबर पर बांग्लादेशी के कप्तान शाकिब अल हसन हैं। शाकिब ने अबतक 140 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में तीसरे पर 130 विकेट के साथ अफ़ग़ानिस्तान के राशिद खान, 127 विकेट के साथ चौथे नंबर पर कीवी स्पिनर ईश सोढ़ी और पंचवे नंबर पर 107 विकेट के साथ श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में टॉप 10 में एक भी भारतीय नहीं है। भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल ने झटके हैं। चहल 96 विकेट के साथ 14वे स्थान पर हैं। मैच की बात करें तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस हाईस्कोरिंग मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 46 रन से हरा दिया। इसी के साथ कीवी टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।