21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन है T20 WC 2021 के Top- 5 उम्रदराज खिलाड़ी

T20 वर्ल्ड कप का आयोजन दुबई में हो रहा है इस प्रारूप को हमेशा से ही युवाओं के लिए माना गया है लेकिन इस टूर्नामेंट में युवाओं के साथ साथ अनुभवी खिलाड़ियों को भी टीम में योगदान देने का मौका मिला है। आइए जानते हैं मौजूदा विश्वकप में खेल रहे टॉप 5 उम्रदराज खिलाड़ियों का नाम।

2 min read
Google source verification
gyle.jpg

5.रवि रामपॉल - 37 वर्षीय रवि रामपाल वेस्टइंडीज की तरफ से T20 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं। T20 इंटरनेशनल में कैरियर की बात करें उन्होंने 25 मैचों में कुल 30 विकेट लिया है जिस में उनका इकोनामी 8.43 रहा है। 16 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ट बॉलिंग फिगर रहा है।

4. ड्वेन ब्रावो - 38 वर्षीय ब्रावो वेस्टइंडीज के तरफ से खेलते हैं। टीम में उनका रोल एक बॉलिंग ऑलराउंडर का है। 88 T20 इंटरनेशनल में ब्रावो ने कुल 76 विकेट लिए हैं ।इनका बॉलिंग इकोनामी 8.04 रहा है। 19 रन देकर चार विकेट ब्रावो का सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर है। अंत के ओवरों में किफायती गेंदबाजी करने के लिए ब्रावो जाने जाते हैं।

3. शोएब मलिक- लगभग 39 वर्ष के हो चुके शोएब मलिक ने पाकिस्तान के लिए बांग्लादेश के खिलाफ 2001 में डेब्यू किया था और आज भी पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा है। अब तक खेले कुल 118 T20 इंटरनेशनल में शोएब मलिक ने एक 31.48 की औसत से 2361 रन बनाए हैं। मलिक का सर्वाधिक स्कोर 75 है। बीच के ओवरों में स्ट्राइक रोटेट करने के लिए उन्हें टीम में जगह मिला है।

2. मोहम्मद हफीज - 41 वर्षीय हफीज पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप टीम में बैटिंग ऑलराउंडर के रूप में चुने गए हैं। 115 T20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 26.23 की औसत से हफीज ने 2440 रन बनाए हैं ।99 उनका कैरियर बेस्ट स्कोर है। बात अगर बोलिंग की करें तो उन्हें 61 विकेट मिला है। 10 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

1.क्रिस गेल - यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले क्रिस गेल मौजूदा चल रहे T20 वर्ल्ड कप के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वह 42 वर्ष के हैं। वेस्टइंडीज के तरफ से इन्होंने T20 इंटरनेशनल में कुल 76 मैच खेले हैं जिसमें 28.90 की औसत से 1879 रन बनाए हैं। 117 उनका कैरियर बेस्ट स्कोर रहा है। बॉलिंग में भी इन्होंने 19 विकेट हासिल किया है।