5. मुथैया मुरलीधरन- क्रिकेट इतिहास के सबसे महानतम स्पिनरों में शुमार मुथैया मुरलीधरन के सामने बड़े-बड़े बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आते थे। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड आज भी मुरलीधरन के खाते में ही दर्ज है। लेकिन मुरलीधरन उन खिलाड़ियों में से भी है जो सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुए हैं अपने कैरियर में मुरलीधरन कुल 25 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे हैं। जिसमें 13 बार तो गोल्डन डक है,यानी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे।